फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: 25% छात्र एआई से बनवा रहे असाइनमेंट, 15% कर रहे शोध और कोडिंग; जानें अपडेट

Sat, 09 May 2026 01:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर्वे में सामने आया कि 70 फीसदी छात्र रोजाना एआई से पढ़ाई कर रहे हैं। 20 फीसदी छात्र सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी, 40 फीसदी थ्योरी समझने और 25 फीसदी असाइनमेंट बनाने में एआई का उपयोग करते हैं। 65 फीसदी छात्रों ने लेखन शैली में सुधार माना, जबकि 35 फीसदी ने इसकी सटीकता और स्वतंत्र सोच पर असर को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन
सर्वे के दाैरान छात्रा से सवाल पूछतीं बीएचयू के वाणिज्य संकाय की छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU Varanasi: सेल्फ स्टडी से लेकर सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी में एआई ज्यादा कारगर साबित हो रहा है। बीएचयू के एक सर्वे में पाया गया है कि 70 फीसदी विद्यार्थी रोज एआई से ही पढ़ाई कर रहे हैं। एआई की मदद से 20 फीसदी सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी करते हैं। 40 फीसदी एआई से थ्योरी की अवधारणा समझते हैं। वहीं, 25 फीसदी इसी से असाइनमेंट बनवाते हैं। 15 फीसदी शोध कार्य और कोडिंग का काम एआई से ही निपटाते हैं।

विज्ञापन


इससे इतर 65 फीसदी ने माना कि एआई से उनकी लेखन शैली सुधरी है जबकि 35 फीसदी छात्र-छात्राओं को यह लगता है कि इसकी सत्यता और सटीकता संदेह के घेरे में है। यह विद्यार्थियों की स्वतंत्र सोच को कुंद बना रहा है। 

Trending Videos

बीएचयू के वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लाल बाबू जायसवाल और उनकी शोधार्थियों मुस्कान, महिमा, अनीशा और वर्षा ने परिसर के अलग-अलग विभागों के 402 छात्रों पर ये सर्वे किया है। इस रिसर्च में यूजी के 60 फीसदी और पीजी के 35 फीसदी और पांच फीसदी पीएचडी छात्र शामिल थे। 

सर्वे के अनुसार बीएचयू के 90% छात्र चैट जीपीटी, 85 फीसदी गूगल जेमिनाई, 60 फीसदी ग्रामर्ली से, 45 फीसदी माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट और 50 फीसदी परप्लेक्सिटी एआई एप से परिचित हैं। 80 फीसदी छात्र एआई का इस्तेमाल स्मार्टफोन से करते हैं। 18 फीसदी लैपटॉप या पीसी और दो फीसदी टैबलेट से इस्तेमाल करते हैं।

70% रोज करते हैं एआई का इस्तेमाल: 70% विद्यार्थी रोज और 20 फीसदी सप्ताह में एक बार एआई का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 10 फीसदी ऐसे हैं जो कभी-कभी एआई एप या वेबसाइट खोलते हैं। 55 फीसदी छात्रों ने बताया कि इससे विद्यार्थी की स्वतंत्र सोच कमजोर हो सकती है। वहीं, 35 फीसदी को इसकी सत्यता और सटीकता पर संदेह है। 60 फीसदी छात्रों को एकेडमिक इंटीग्रिटी खत्म होने का डर है। वहीं, इतने ही छात्रों ने ये भी बताया कि बीएचयू में एआई को लेकर कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है।

32% छात्र नहीं करते वेरिफाई: लगभग 68 फीसदी छात्र एआई से मिली जानकारी को इस्तेमाल करने से पहले वेरिफाई करते हैं। जबकि 32 फीसदी छात्र बिना जांच के उपयोग कर लेते हैं।
विज्ञापन

एआई पर छात्रों की राय
  • 75% छात्रों ने माना कि एआई तेजी से समझने में मदद करता है।
  • 70% ने बताया कि यह आसानी से समस्याओं का हल करता है।
  • 65% को लेखन शैली सुधारने में मदद मिली।
  • 80% छात्रों ने स्वीकार किया कि इससे उनकी लर्निंग बढ़ी है।
  • 78% छात्रों का मानना है कि एआई पारंपरिक तरीकों से ज्यादा तेज सीखने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें