ईसी की स्वीकृति के बाद तैयार हाे रही बुलेटिन
पीएचडी में दाखिले के लिए नई बुलेटिन की स्वीकृति एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) से मिल चुकी है। अब विभागों की सीट के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सुपरवाइजर की सूची भी बनाई जा रही है ताकि दाखिले की प्रक्रिया पूरी होते ही सुपरवाइजर के नाम तय कर दिए जाएं। यूजीसी की नियमावली के हिसाब से असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर को शोधार्थी दिए जाएंगे।