इस पोर्टल पर मिलेगा लोन
पीएम विद्यालक्ष्मी स्कीम के तहत एडमिशन पा चुके छात्र-छात्राओं को https://pmvidyalaxmi.co.in पोर्टल पर चेक किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को पोर्टल पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। लोन उन्हीं को मिलेगा जिन छात्रों का एडमिशन हो चुका होगा। भारत सरकार की ओर से 7.5 लाख तक के ऋण पर 75 फीसदी ऋण गारंटी दी जाएगी। आठ लाख तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले छात्रों के लिए ये व्यवस्था है। तीन फीसदी ब्याज सब्सिडी भी मिलेगी।
छात्रों की ग्रेड शीट परसेंटेज में ही हो
बीएचयू की ओर से जारी पीजी की नई बुलेटिन के अनुसार आवेदन के दौरान किसी तरह का कोई फर्जी सर्टिफिकेट अपलोड किया गया तो उसे रिजेक्ट कर बीएचयू उस आवेदक को प्रवेश परीक्षा देने पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा देगा। वहीं, काउंसिलिंग के दौरान भी यदि मांगे दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी मिली तो भी प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। योग्यता के लिए अभ्यर्थियों की ग्रेड शीट परसेंटेज में ही होनी चाहिए। एनईपी और गैर एनईपी वाले कोर्स की योग्यता अलग-अलग दी गई है।