साथ ही बीएचयू में नौकरी देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन चारों में से दो छात्र कला संकाय, एक-एक संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय और सामाजिक विज्ञान संकाय के थे। अवैध रूप से रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले के स्पैनिश विभाग के सुनील कुमार को निलंबित किया गया है।
प्रो. डीसीआर जायसवाल के साथ मारपीट करने वाले अभिजीत सिंह और ठाकुर जंग विजय सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। एंबुलेंस ड्राइवर के अपहरण मामले में 4 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। धरना और प्रदर्शन के मामले में 5 छात्रों पर गाज गिरी है। अश्लील कृत्य और शारीरिक शोषण के 6, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की एक घटना में 11 छात्रों पर कार्रवाई की गई है। इसी तरह दूसरे मामलों में भी कार्रवाई हुई है।
चार छात्रों पर हत्या के आरोप, अंग्रेजी विभाग में शोध छात्रा के साथ अश्लीलता
गौरव सिंह की हत्या में चार आरोपियों शास्त्री के विनय कुमार द्विवेदी, एमपीएड के कुमार मंगलम सिंह, एमए संस्कृत के रूपेश तिवारी और एमए फिलॉसफी के आशुतोष त्रिपाठी को प्रवेश देने पर रोक लगाई गई है। विनय द्विवेदी शनिवार को हत्या के दो मामलों में एसटीएफ ने गिरफ्तार भी किया है।
आशुतोष को काली सूची में डाला गया है। रूपेश को निलंबित, विनय और मंगलम सिंह को दो-दो बार निलंबित किया गया है। शोध छात्रा के साथ अश्लीलता और शोषण करने के आरोप में अंग्रेजी विभाग के पूर्व रिसर्च स्कॉलर के दाखिले पर रोक लगाई गई है।
इन कार्यालयों को भी भेजी गई प्रतिलिपि
बीएचयू के सभी निदेशकों, डीन, विभागाध्यक्षों, कॉलेज प्राचार्यों और सेंटर व स्कूल के को-ऑर्डिनेटर्स को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। चीफ प्रॉक्टर, छात्र अधिष्ठाता, सेंट्रल एडमिशन कमेटी के चेयरमैन, परीक्षा नियंत्रक, कुलपति के सेक्रेटरी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के पीएस को प्रतिलिपि भेजी गई है।