बीएचयू के 105वां दीक्षांत समारोह के लिए स्वतंत्रता भवन में बनाई गई रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मुख्य कार्यक्रम के बाद स्वतंत्रता भवन सभागार में दोपहर करीब एक बजे से विज्ञान संस्थान का दीक्षांत समारोह शुरू होगा। इसमें करीब 3000 से ज्यादा छात्र और छात्राओं को उपाधियां और मेडल दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य डॉ. विजय कुमार सारस्वत होंगे। पूरे दीक्षांत समारोह के दौरान डीजे डांस को स्वीकृति नहीं दी गई है।
इसे भी पढ़ें; Flight Crisis: आसमान में 'आफत' जमीन पर 'सन्नाटा', फ्लाइट कैंसिलेशन से पर्यटन पर 'ग्रहण'; बढ़ी परेशानी
105वें दीक्षांत समारोह का किया गया रिहर्सल
बृहस्पतिवार को बीएचयू में 105वें दीक्षांत समारोह का रिहर्सल किया गया। स्वतंत्रता भवन सभागार में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने अभ्यास की तैयारियों का निरीक्षण किया। रेक्टर प्रो. संजय कुमार, कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह, संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष, उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, शिक्षकगण और प्रशासनिक टीमें शामिल हुईं।
कुलपति ने समग्र तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए। आज बीएचयू की वेबसाइट (
www.bhu.ac.in) और विश्वविद्यालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल (@bhusocialmedia) पर प्रसारण किया जाएगा।