फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर लोग आक्रोशित, मऊ-बलिया रोड किया जाम

Wed, 29 May 2019 05:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
मऊ-बलिया रोड पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इससे आक्रोषित स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह करीब 2 घंटे तक मऊ-बलिया मार्ग को जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीण तत्काल प्रतिमा बदलने और वहां सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग को लेकर मऊ-बलिया मार्ग पर प्रदर्शन करने लगे।

इससे जाम लग गया और सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार रोड पर लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पहुंचे। वहां पर उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने की काफी कोशिश की। आक्रोशित लोगों ने करीब 2 घंटे बाद जाम समाप्त किया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें