वाराणसी। अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस ने बुधवार रात दुर्गाकुंड स्थित प्रेम नगर तिराहे से दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित दस हजार इनामी बदमाश मिर्जापुर, जमालपुर निवासी अरविंद यादव दुर्गाकुंड इलाके में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। घेराबंदी करते हुए प्रेम नगर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गैंगस्टर एक्ट में वांछित पर भेलूपुर में हत्या, छेड़छाड़, लूट आदि कई आरोपों में मुकदमा दर्ज है।