फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अमृत भारत ट्रेन के इंजन डिजाइन को और बेहतर बनाएगा बरेका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अमृत भारत ट्रेन के इंजन की डिजाइन को बरेका की ओर से और आधुनिक बनाने की पहल चल रही है। इसके लिए महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अभिकल्प विभाग का निरीक्षण कर यहां नवाचार और आधुनिक डिजाइन पर विशेष जोर देने के लिए प्रेरित किया। महाप्रबंधक ने विभाग में संचालित तकनीकी गतिविधियों, डिजाइन विकास कार्यों और आधुनिक अभिकल्पन प्रक्रियाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने यूनीग्राफिक्स 3-डी सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटर पर विशेष रूप से डब्ल्यूएपी-7 पुश-पुल लोकोमोटिव (अमृत भारत ट्रेन के इंजन) के कैब इंटीरियर डिजाइन मॉडल को देखा। इसमें चालक दल की सुविधा, सुरक्षा एवं कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए कैब को और एर्गोनॉमिक, आधुनिक एवं क्रू-फ्रेंडली बनाने के डिजाइन का गहन परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोको कैब का डिजाइन केवल तकनीकी दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मानव-केंद्रित सुविधाओं के अनुरूप भी होना चाहिए, जिससे चालक दल को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।
महाप्रबंधक ने निर्यातित लोकोमोटिव के अंडरफ्रेम डिजाइनिंग कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अलावा अभिकल्प विभाग के कंप्यूटर रूम, प्रिंटिंग सेक्शन, वेंडर डेवलपमेंट सेक्शन, इलेक्ट्रिक सेक्शन और कंप्यूटर एडेड डिजाइन (कैड) रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (डीजल) प्रवीण कुमार और मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (प्रोजेक्ट) कौशलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें