फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगरा समेत पूर्वांचल के आठ सीटों पर लड़ेगी भासपा 

Tue, 24 Jan 2017 01:22 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
elections - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
 अजगरा समेत पूर्वांचल की आठ सीटों पर भारतीय समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी। यह दावा भासपा के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का है। उनके अनुसार भाजपा और भासपा में आठ सीटों पर समझौता हुआ है।
विज्ञापन


इनमें बनारस की अजगरा, बलिया के बांसडीह, मऊ की सदर, गाजीपुर की जहोराबाद और जखनिया, कुशीनगर की रामकोला, आजमगढ़ की मेहनगर और जौनपुर की शाहगंज सीट शामिल हैं। 

भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद मऊ के सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे। एक-दो दिन में इसकी सूची जारी कर दी जाएगी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पार्टी के निर्णय का हम सम्मान करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के भीतर चर्चा इस बात की है राजभर वोटों को हासिल करने के लिए ऐसा किया गया है। अजगरा सीट पर 2012 के विधानसभा चुनाव में जहां सपा की लहर थी वहां बसपा प्रत्याशी जीते थे। बसपा के त्रिभुवन राम 32.35 प्रतिशत वोट पाकर विधायक बने।

दूसरे नंबर पर सपा को 31.23 प्रतिशत, तीसरे नंबर पर भाजपा को 12.27 प्रतिशत, चौथे नंबर पर अपना दल को 8.89 प्रतिशत, पांचवें पर कांग्रेस और छठवें नंबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 2.85 प्रतिशत वोट मिले थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें