फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘काशी-क्योटो मैत्री भवन’ के नाम से जाना जाएगा कन्वेंशन सेंटर 

Tue, 24 Jan 2017 12:40 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
shinjo abe pm modi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे की काशी में कन्वेंशन सेंटर बनाने की घोषणा को मूर्तरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जापान की मदद से 140 करोड़ रुपये में बनने वाले इस कन्वेंशन सेंटर का नाम तय कर दिया गया है। इसे ‘काशी-क्योटो मैत्री भवन’ के नाम से जाना जाएगा। 
विज्ञापन

नगर निगम प्रेक्षागृह को कन्वेंशन सेंटर का स्वरूप देने के लिए पिछले महीने जापानी टीम मेयर और नगर आयुक्त से मिले थे। तब इसके नाम पर भी चर्चा हुई थी। अब नाम फाइनल होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इसके निर्माण की बाकी औपचारिकताएं भी जल्द पूरी हो जाएंगी। 


12 दिसंबर 2015 को जापानी पीएम शिंजो अबे ने काशी यात्रा से पहले दिल्ली में घोषणा की थी कि जापान सरकार की मदद से काशी में एक कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। उसके बाद से ही इसे मूर्तरूप देने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


कन्वेंशन सेंटर में दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासतों एवं धरोहरों को सहेजा जाएगा। अत्याधुनिक ‘काशी-क्योटो मैत्री भवन’ में सेमिनार हाल, कल्चरल रूम, वेटिंग हाल के साथ कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि जापानी कंपनी ही इस भवन का निर्माण कराएगी। उम्मीद है, जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें