प्रदेश सरकार के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार में उनकी नहीं सुनी जा रही है। यही कारण है कि काशी दौरे पर आए सीएम के कार्यक्रम से कई कार्यकर्ता दूरी बनाए हुए थे।
कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज से मुक्ति के लिए भाजपा का साथ दिया गया था। सरकार बनने के बाद निचले स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के विरोध के चलते चार जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर चार जुलाई को गाजीपुर में डीएम के खिलाफ धरना देंगे।
बनारस में अपना दल सोनेलाल की जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में भी पार्टी कार्यकर्ता नहीं गए थे। डीएम के हटाने तक हमारा विरोध रहेगा।
इस बारे में अपना दल सोनेलाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ने कहा कि सुहेलदेव भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यक्रम में बुलाया गया था। किसी और कार्यक्रम में होने के कारण वे नहीं आए थे लेकिन उनकी पार्टी के विधायक कैलाश नाथ सोनकर मौजूद रहे।