शताब्दी समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के खेलकूद मैदान पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें कुलसचिव एकादश ने कुलपति एकादश को एक विकेट से मात दी। क्रिकेट मैच का शुभारंभ कुलपति प्रो. टीएन सिंह व कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने किया।
अध्यापकों की टीम कुलपति एकादश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट पर 118 रन बनाए। कुलपति एकादश से डॉ. राहुल गुप्ता ने सर्वाधिक 118 रन बनाए। कुलसचिव एकादश के कप्तान हरिश्चंद्र थे। लक्ष्म का पीछा करने उतरी कुलसचिव एकादश ने 18.4 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन बनाकर जीत दर्ज की। कुलसचिव एकादश की ओर से प्रतीक कुमार सिंह ने सर्वाधिक 24 रन बनाए।
स्वदेश, गांधी और ताशकंद का हुआ प्रदर्शन
शताब्दी समारोह के दौरान आयोजित फिल्म फेस्टिवल में तीन फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दर्शकों ने ताशकंद, गांधी और स्वदेश फिल्में देखीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र रहे। संयोजन डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान प्रो. अजीत कुमार शुक्ला, प्रो. अशोक मिश्र, प्रो. वंदना सिन्हा, प्रो. सत्या सिंह, प्रो. ब्रजेश सिंह, डॉ. नलिनी श्याम कामिल, प्रो. राजेश मिश्र, प्रो. सुशील गौतम आदि उपस्थित थे।