उधर समाजवादी पार्टी की ओर से भी रामनगर में पैदल मार्च निकाला गया। यात्रा में चल रहे कार्यकर्ता पीडीए एकता जिन्दाबाद, सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले पर पुर्नविचार करे, पिछडो दलितों के हक और अधिकार पर कुठाराघात बन्द करो, कोटा में कोटा आरक्षण देकर बांटने की राजनीति बंद करो इत्यादि नारे लगा रहे थे।पैदल यात्रा किला से शुरू होकर नगर के चौक चौराहे तक जाकर समाप्त हुआ।
वक्ताओं ने कोलेजियम सिस्टम बन्द करो, लैटरल इंट्री बन्द करो नही तो देशव्यापी बन्द आगे भी जारी रहेगा।जनमार्च के समापन पर सभा हुई। इस दौरान पिछड़ा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष विवेक कहार, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष आरती यादव, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र मलिक, पूर्व पार्षद संजय यादव, विनोद यादव, रामबाबू सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।