भाग्य लक्ष्मी एप से लॉटरी खेल रहे लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कोतवाली, लक्सा, दशाश्वमेध, चौक और चेतगंज, सिगरा में भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
Varanasi News: कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को काशीपुरा में भूत भैरव मंदिर के पास छापा मारकर भाग्य लक्ष्मी एप से ऑनलाइन लॉटरी खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 1950 रुपये नकद और एक मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
मैदागिन चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भूत भैरव मंदिर के पीछे कुछ युवक ऑनलाइन जुआ खेल रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान मोहित सेठ निवासी जतनवर, मोनू निवासी सप्तसागर, कल्लू सेठ निवासी कबीर मठ, और गौरव वर्मा निवासी कलुआपुरा के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 12 रुपये का टिकट बेचते हैं। नंबर खुलने पर जीतने वाले को 100 रुपये देते थे। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से बरामद मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शहर में कोतवाली से औरंगाबाद तक ऑनलाइन लॉटरी का नेटवर्क फैला है। कोतवाली, लक्सा, दशाश्वमेध, चौक और चेतगंज, सिगरा में सुबह 10.15 बजे से रात 9.45 बजे तक जुआ खेला जा रहा है। हर 15 मिनट में 12 रुपये में बिकने वाले लॉटरी टिकट को खरीद कर लोग दांव लगाते हैं। हाल ही में एसओजी-2 टीम का गठन करने के बाद ऑनलाइन लॉटरी के सिंडिकेट पर कुछ हद तक रोक लगी थी, लेकिन फिर से ऑनलाइन जुआ खेलने वालों का तादाद बढ़ रही है।