फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के छात्र की जौनपुर में मौत, तीन दिन पहले दोस्तों से गया था मिलने

Tue, 23 Mar 2021 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरेशंभू गांव के छात्र की जौनपुर जिले के मड़ियाहू बाजार में अबूझ हाल में मौत हो गई। दोस्तों के बुलाने पर वह तीन दिन पहले ही गया था। परिवार वालों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार देर शाम को शव घर आया तो परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


पूरेशंभू गांव निवासी रमाशंकर पाल का पुत्र आशु(18) तीन दिनों पूर्व मडियाहूं के कुछ दोस्तों के बुलाने पर चला गया था। जिसकी अबूझ हाल में मौत होने का मामला परिजनों को सोमवार को मिली। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को देर शाम शव घर वापस आया।

शव को देख परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय रामपुर घाट पर पिता ने पुत्र को मुखाग्नि दी। परिवार वालों के अनुसार, आशू इंटर का छात्र था, जो महाराष्ट्र में ही रहकर पढ़ाई करता था। 20 दिनों पूर्व वह महाराष्ट्र से घर आया था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मित्रों के बुलाने पर मड़ियाहू तीन दिन पहले गया था। जहां से परिजनों को जानकारी मिली कि उसकी हालत ज्यादा खराब है और अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पहुंचने के बाद मृत मिला। पिता की तहरीर पर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें