फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखियों ने बताया काला है दूल्हा, भड़की दूल्हन, लौटाई बारात

Mon, 05 Jun 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
marriage logo
विज्ञापन
शादियों के इस सीजन में रिवाल्वर रानी के बाद अब एक और दूल्हन चर्चा का विषय बन गई। इस दूल्हन ने केवल इसलिए शादी से मना कर दिया कि दूल्हा काला था। घटना यूपी के भदोही जिले की है।
विज्ञापन


गोपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गहरपुर में शनिवार की रात आई बारात को इसलिए बैरंग लौटना पड़ा कि दूल्हन को भनक लग गई कि दूल्हा काला है। उसने विवाह करने से इंकार कर दिया।

हुआ यूं कि द्वाराचार की रस्म हो रही थी तभी दूल्हन की सखियों ने उसे बता दिया कि दूल्हा बहुत काला है तो उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और बारात को लौटा दिया।
विज्ञापन


दूल्हन के तेवर देख बारातियों के साथ साथ घरातियों में हड़कंप मच गया। रात में ही काफी मान मनौव्वल का दौर चला। लोगों ने समाज में अपमान की दुहाई दी लेकिन वह न मानी। अंतत: बारात को लौटना पड़ा। रविवार को दिन भर गांव देहात में बस दूल्हन के तेवरों के ही चर्चे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें