फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में कोरोना के चार और मरीज मिले, जालौन में मृत प्रवासी की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Mon, 25 May 2020 10:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले में सोमवार को चार और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें एक मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह प्रवासी था। साथ ही एक मरीज गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कर्मचारी बताया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक भदोही ब्लॉक के महबूबपुर, हरिहरपुर और गोपीगंज सीएचसी निवासी तीन लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा डीघ ब्लॉक के डोढिया गांव निवासी एक प्रवासी की रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आई है। उसकी गत दिनों जालौन में मौत हो गई थी। शव यहां आया तो स्वैब जांच के लिए भेजा गया था।


लखनऊ से सोमवार को जांच रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकला। प्रशासन गांवों को सील करने की तैयारी में जुट गया है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गांवों में जरूरी चिकित्सकीय एहतियात बरते जाएंगे। बैरिकेडिंग के लिए टीम भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें