फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और बुजुर्ग ने तोड़ा दम, तीन मासूम समेत छह की मौत, कई की हालत चिंताजनक

Tue, 04 Oct 2022 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

रविवार की रात हुई इस घटना में जय देवी (60), उनके पोते हर्षवर्धन (10) और नवीन (12) पुत्र उमेश निवासी बारीपुर पुरुषोत्तमपुर, आरती चौबे (48) पत्नी जितेंद्र निवासी सेउर और अंकुश सोनी (12) पुत्र दीपक सेठ निवासी जेठूपुर, शिवपूजन यादव (65) की मौत हुई है। हादसे में 66 लोग झुलसे हैं। 
विज्ञापन
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के औराई क्षेत्र के नारथुआ गांव के पूजा पंडाल अग्निकांड में दूसरे दिन उपचार के दौरान एक और की मौत हो गई। हादसे में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई की हालत नाजुक हैं। मौके पर आईजी, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी समेत जिले के आला अफसर डटे हुए हैं। पुलिस ने आयोजक बाल एकता समिति के अध्यक्ष समेत कई अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं बिजली मैकेनिक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


रविवार की रात हुई इस घटना में जय देवी (60), उनके पोते हर्षवर्धन (10) और नवीन (12) पुत्र उमेश निवासी बारीपुर पुरुषोत्तमपुर, आरती चौबे (48) पत्नी जितेंद्र निवासी सेउर और अंकुश सोनी (12) पुत्र दीपक सेठ निवासी जेठूपुर, शिवपूजन यादव (65) की मौत हुई है। हादसे में 66 लोग झुलसे हैं। 

इसमें 41 का वाराणसी में, चार का प्रयागराज में तथा 18  का जिले में उपचार चल  रहा है। सोमवार दोपहर को जिला अस्पताल से पांच लोगों को बीएचयू रेफर किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि वाराणसी और प्रयागराज में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए अफसरों की टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन


सभी को बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। शाम चार बजे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर संग अधिकारियों ने औराई के सूर्या ट्रामा सेंटर, जीवन दीप सहित अन्य अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। सभी को बेहतर सुविधाएं और मुआवजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। घटना में जो भी दोषी होगा वह बख्शा नहीं जाएगा।

डीएम ने बताया कि अंकुश सोनी का सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं इस हादसे में कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को सुबह बाल एकता समिति के अध्यक्ष प्रदीप उर्फ बच्चा यादव के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वह फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कई अज्ञात पर भी 304ए,  337, 338, 326 व बिजली चोरी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पंडाल के बिजली कर्मचारी महेश विश्वकर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें