फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : भदैनी हत्याकांड का आरोपी 10 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर, पूछताछ का होगा प्रयास

Tue, 04 Mar 2025 11:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

भदैनी हत्याकांड का आरोपी दस घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर होगा। इस दौरान पुलिस ने उससे सवालों की लिस्ट तैयार की है और इसमे प्राथमिकता इस बात की होगी कि असलहा कहां छिपाया है। भेलूपुर पुलिस वारदात में प्रयुक्त असलहा को बरामद करने का प्रयास करने वाली है।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदैनी हत्याकांड के आरोपी विशाल कुमार गुप्ता उर्फ विक्की की 10 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड सीजेएम मनीष कुमार-II की अदालत ने मंजूर की है। भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय नारायण मिश्र बुधवार की सुबह आठ बजे उसे जिला कारागार से पुलिस अभिरक्षा में लेंगे। शाम छह बजे वह विक्की को वापस जिला जेल में दाखिल करेंगे। जेल से लेने और वापस दाखिल के दौरान विक्की का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उनकी पत्नी नीतू, दो बेटों सुवेंद्र व नमनेंद्र और बेटी गौरांगी की गोली मार कर पांच नवंबर 2024 को हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने छह फरवरी 2025 को राजेंद्र के दो भतीजों विशाल व उसके छोटे भाई प्रशांत गुप्ता उर्फ जुगनू को गिरफ्तार किया था। विशाल ने स्वीकार किया था कि पांचों लोगों की हत्या उसी ने की थी। प्रशांत ने सिर्फ उसकी आर्थिक मदद की थी।

हालांकि गिरफ्तारी के दौरान वारदात में प्रयुक्त की गई .32 बोर की देसी पिस्टल पुलिस विक्की से बरामद नहीं करा सकी थी। वारदात में प्रयुक्त असलहे बरामद कराने के लिए अदालत की अनुमति से पुलिस ने विक्की को कस्टडी रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही उससे यह भी पूछताछ की जाएगी कि वारदात में उसका सहयोग किसी अन्य ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से तो नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें