वाराणसी। 1854 में स्थापित बंगाली टोला इंटर कॉलेज और प्राथमिक विभाग का 156वां वार्षिक पुरस्कार वितरणोत्सव कार्यक्रम शनिवार को हुआ। शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ। पौराणिक मंगलाचरण छात्रों ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि भाजपा के कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी का उत्साह बढ़ाया।
शिक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में छात्रों ने सरस्वती वंदना, विद्यालय की कुलगीत और स्वागत गीत व अन्य मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसमें नृत्य, गीत, वादन एवं आपरेशन सिंदूर पर आधारित नृत्य नाटिका, जादू व योग का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र था। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का परिचय प्रबन्धक अशोक कांति चक्रवर्ती ने दिया। स्वागत भाषण विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वृजेश मणि पांडेय व अतिथियों का माल्यार्पण हिन्दी प्रवक्ता रामफल प्रधान एवं अतिथियों का सम्मान संस्कृत अध्यापक डॉ. जयंत कुमार चौधरी ने सम्पन्न कराया। प्राथमिक विभाग द्वारा किसलय पत्रिका का विमोचन कराया गया। विद्यालय के इंटर विभाग का प्रगति रिपोर्ट साहित्य परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी एवं प्राथमिक विभाग का प्रगति रिपोर्ट प्रधानाध्यापिका मंजू ने प्रस्तुत किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रो. अमित पात्रा निदेशक आईआईटी बीएचयू, अमिताभ भट्टाचार्य, सुनील कुमार सिंह रहे।