वाराणसी। वीडीए सभागार में शुक्रवार को आर्किटेक्ट्स एवं इंजीनियर्स की तकनीकी कार्यशाला हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि ऑनलाइन फाइल सबमिट करने से पूर्व मैप फैसिलिटी सेल में एक बार मानचित्र की जांच अवश्य करएं। जिससे त्रुटियां कम हो, शॉर्टफॉल न के बराबर आएं और मानचित्र शीघ्र व सुगमता से स्वीकृत हो सके।
मानचित्र की स्वीकृति प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाएं। इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाओं, एनओसी की अनिवार्यता, शपथ पत्र, स्ट्रक्चर ड्रॉइंग, भूमि स्वामित्व अभिलेख पर चर्चा की। सबमिशन ड्रॉइंग में आवश्यक सभी तकनीकी विवरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें आर्किटेक्ट्स एवं इंजीनियर्स से उनकी ओर से आ रहीं तकनीकी समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में भी विस्तार से पूछा गया। जिनका समाधान उपाध्यक्ष ने तत्परता से प्रदान किया।