फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: वेतन मांगने पर सेल्समैन का सिर फोड़ा, परिजनों ने दिया धरना; साड़ी की दुकान के मालिक पर एफआईआर

Sat, 19 Sep 2026 01:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में साड़ी की दुकान के मालिक पर कर्मचारी द्वारा वेतन मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मामले में दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
मारपीट के बाद दुकानदार के खिलाफ धरने पर बैठे सेल्स मैन के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में दशाश्वमेध क्षेत्र में एक साड़ी दुकान मालिक ने सेल्समैन मोहित को वेतन विवाद में पीटा और गाली-गलौज की। आरोप है कि दुकान मालिक ने मोहित वर्मा का सिर फोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शाम को धरना भी दिया। गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों को पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। आरोपी दुकानदार के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


लक्सा थाना क्षेत्र के रामापुरा निवासी पीड़िता नीतू वर्मा ने पुलिस को बताया कि बेटा मोहित हेमनदास एंड ब्रदर्स की साड़ी दुकान में सेल्समैन है। 17 सितंबर की शाम छह बजे मोहित दुकान पर वेतन लेने गया था। 

आरोप है कि हिसाब के दौरान दुकान मालिक नितेश नरसिंहानी ने मोहित के साथ मारपीट की। मोहित के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। नितेश ने मोहित को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों को आश्वस्त किया गया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें