फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा कल, समय का रखें विशेष ध्यान

Tue, 10 Apr 2018 11:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
11 अप्रैल को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गांधी अध्ययन पीठ में एक बैठक हुई। इस बैठक में निर्धारित 55 केंद्रों के एक-एक व्यवस्थापक और दो-दो पर्यवेक्षक सहित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रशासनिक अधिकारी तथा जिला व पुलिस प्रशासन के लोग सम्मिलित हुए।
विज्ञापन


बीएड परीक्षा के बनाए गए नोडल ऑफिसर ओम प्रकाश तथा नोडल कोऑर्डिनेटर चतुर्भुज नाथ तिवारी ने प्रमुख बिंदुओं से सभी को अवगत कराया। नोडल कोऑर्डिनेटर ने बताया कि सुबह आठ बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू होगी और 11 बजे तक  चलेगी।

अभ्यर्थियों को 7:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल आधे घंटे का विलंब स्वीकार होगा। इसके बाद प्रवेश नही मिलेगा। दूसरी पाली की परीक्षा एक से चार बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


नोडल कोऑर्डिनेटर ने बताया कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थी अपने साथ एक सहयोगी लेकर आ सकता है जो 2017 में हाईस्कूल का छात्र रहा हो। अगर परीक्षार्थी ऐसा नहीं कर पाता है तो केंद्राध्यक्ष व प्रधानाचार्य को इसकी व्यवस्था करनी होगी।

इसके अलावा आईडी कार्ड व दो फोटो तथा एक पहचान पत्र (आईडी, आधार, पैन आदि) लेकर आना है। इसके अलावा प्रवेश पत्र पर लिखे निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया।

बैठक में काशी विद्यापीठ में रजिस्ट्रार शामिल रहे। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय, पुलिस प्रतिनिधि के तौर पर एसपी सिटी, लखनऊ यूनिवर्सिटी के पतिनिधि के तौर पर प्रो. पीयूष भार्गव और डॉ. आनंद जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें