मऊ जिले के हलधर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी पच्चीस वर्षीय एक युवक की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के पिता ने उसके दोस्तों पर पार्टी के दौरान शराब में जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजन जब तहरीर लेकर कोपागंज थाने गए तो पुलिस ने मामला सरायलखंसी थाने का होने की बात कह कर टरका दिया। मृतक का शव 3:00 बजे रात से ही अस्पताल में पड़ा हुआ है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक नंदलाल पुत्र बेंचू अपने ननिहाल हलधरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रहता था। बृहस्पतिवार की शाम को वह अपने दो दोस्तों के साथ पासा बाजार गया। वहां तीनों ने जमकर शराब पी और वहां से भुजौटी जाकर एक मकान के कमरे में सो गए।
मृतक के परिजन जब तहरीर लेकर कोपागंज थाने में गए तो पुलिस ने घटनास्थल सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बताकर वहां जाने की सलाह दी। मृतक के परिजन को पागल और थानों का चक्कर लगा रहे हैं जबकि लाश थाने में पड़ी हुई है। इस बाबत इस बाबत एसओ कोपागंज विनय सिंह का कहना है कि घटनास्थल सरलखंसी थाना क्षेत्र में है तो पीड़ित पक्ष को वहां जाना चाहिए।