फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: व्यापारियों और उद्यमियों के माल परिवहन को बढ़ावा देगा बीडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उद्यमियों और व्यापारियों के माल परिवहन को बढ़ावा और सुविधाओं को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) का गठन किया गया है। मंडल में माल और पार्सल को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य व परिचालन अधिकारियों के साथ-साथ वाणिज्य निरीक्षक व यातायात निरीक्षकों समेत अन्य कर्मचारियों को टीम में शामिल किया गया है। शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय लहरतारा में डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बीडीयू टीम के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीआरएम ने कहा कि व्यापारिक समूहों और उद्योगों के साथ नियमित समन्वय बनाएं। सीनियर डीसीएम शेख रहमान ने मंडल के बिजनेस एक्विजिशन प्लान के संबंध में प्रस्तुति दी। मंडल में चीनी, गेहूं अन्य माल के लदान पर विशेष तौर से फोकस किया। सीनियर डीओएम अजय प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे स्टेशन जहां पर माल (गुड्स) साइडिंग की सुविधा नहीं है, वहां भी माल यातायात की सुविधा, वाणिज्यिक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए दी जा सकती है। मंडल परिचालन प्रबंधक रतनदीप गुप्ता व मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हाटा, कुशी नगर में चीनी के लदान व वाराणसी के एफसीआई से चावल के लदान के संबंध में सर्वेक्षण पर प्रस्तुति दी। सड़क और रेल से माल यातायात के दर के अंतर और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें