फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुरानी रंजिश में बीसी संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक, फायरिंग से गूंज उठा इलाका

Fri, 18 Mar 2022 06:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी

सार

जौनपुर के थाना गद्दी क्षेत्र के नाऊपुर निवासी बृजेश सिंह उर्फ राजू क्षेत्र के लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमचंद कॉलोनी में अपने भाई के घर पर गए थे। इसी बीच पड़ोसी जितेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह से उसका विवाद हो गए। जिस पर उन्होंने पांच से छह राउंड फायरिंग कर दी। जिससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
हमले में घायल राजू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमचंद कॉलोनी में बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश में बीसी संचालक को गोली मार दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच से छह राउंड फायरिंग की। घायल बीसी संचालक को

विज्ञापन

मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, फायरिंग के बाद हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ ने बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित की है।

जौनपुर के थाना गद्दी क्षेत्र के नाऊपुर निवासी बृजेश सिंह उर्फ राजू (42) बीसी संचालक हैं। राजू दोपहर में अपने भाई विपिन सिंह से होली पर मुलाकात के लिए उसके लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमचंद कालोनी स्थित घर पर पहुंचे थे। इसी बीच मुलाकात के बाद घर से राजू सिंह बाहर निकला तो पड़ोसी जितेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह मिल गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों नशे में धुत थे। पुरानी किसी बात को लेकर राजू सिंह का दोनों से विवाद हो गया। इसी बीच मारपीट और दोनों की ओर से पथराव शुरू हो गया। तब तक जितेंद्र और मुन्ना ने असलहा निकाल राजू पर फायरिंग शुरू कर दी। राजू के सीने और पेट में दो से तीन गोलियां लगी हैं। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और दोनों आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकले। कालोनी के लोगों और परिजनों ने घायल राजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
 

हाल ही में जमानत पर छूट कर आए हैं हमलावर

राजू सिंह के परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों हमलावर अपराधिक प्रवृत्ति के है। हत्या के मुकदमे में सजायाफ्ता हैं और उच्च न्यायालय से जमानत पर हैं। राजू का भाई विपिन सिंह लालपुर वाहन स्टैंड से अपनी सवारी जीप चलवाता है। आशंका है कि इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें