अपने गांव कटाई स्थित आवास पर थाली और ढोलक बजाते आजमगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बटुकों के उत्साह को देखते हुए मोहल्ले के सभी घरों के लोग अपने -अपने मकान के गेट पर खड़े होकर थाली,ताली व मंदिर की घण्टी बजाते। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गणेश दत्त शास्त्री ने बताया कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने ताली, थाली व घण्टी इत्यादि बजाकर इस संक्रमण काल मे राष्ट्र सेवा में समर्पित लोगों का हौसला बढ़ाने को कहा ठीक उसी प्रकार इनको बजाते हुए हमारे बटुक वेद ध्वनि भी करके उन सबके परिवारों की मंगल कामना कर रहे हैं।
वाराणसी में शंख बजाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही वैश्विक स्तर पर व्याप्त कोरोना नामक संक्रमण को नष्ट करने की प्रार्थना भी करते हैं। आचार्य पवन शुक्ला ने कहा कि हम सब वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जीवन जीते हैं। जिस प्रकार पूरी पृथ्वी हमारा परिवार है ठीक उसी तरह पूरे राष्ट्र की रक्षा हमारा भी कर्तव्य तथा जिम्मेदारी है। अतः देश सेवा में लगे व्यक्तियों का हम अभिनंदन करते हैं।