फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट भी बनेगा, अब 4 नहीं 2 ही बनेंगे लॉन टेनिस कोर्ट

Mon, 20 May 2024 06:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: सिगरा स्विमिंग पूल जल्द ही खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। यह पूल टेस्टिंग में पास हो गया है। साथ ही इसकी क्षमता की भी जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक स्टेडियम के लोकार्पण के बाद इसे खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा। इसके क्षमता की जांच की गई।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम के फेज वन में बना टेनिस र्काेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिगरा स्टेडियम के फेज थ्री के निर्माण में बदलाव किया गया है। यहां आउटडोर में चार लॉन टेनिस कोर्ट बनाए जाने थे, लेकिन अब दो ही बनेंगे। वहीं बास्केटबॉ़ल और वॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी ने संशोधित प्रस्ताव को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को भेज दिया है। जुलाई तक इसका निर्माण कार्य पूरा करना है।

विज्ञापन


यह बदलाव महापौर और खेल संघों से बातचीत के बाद किया गया है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक यहां पहले चार टेनिस कोर्ट बनना था। लेकिन अब यहां दो लान टेनिस के स्थान पर बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का बनाने की तैयारी है। जुलाई तक इसे बनाकर देने की योजना है। 

सिगरा स्टेडियम के पहले फेज का उद्घाटन हो चुका है। दूसरे और तीसरे फेज का उद्घाटन जुलाई में प्रस्तावित है। स्टेडियम में एनसीओई और दो छात्रावास बनकर तैयार है। स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन ने बताया कि योजना में बदलाव किया गया है। बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


स्टेडियम में टहलने वालों के लिए बनेगा ट्रैक
स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन ने बताया कि स्टेडियम में पैदल टहलने वालों के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनेगा। यह ट्रैक फुटबाल, क्रिकेट, लाॅन टेनिस आदि के बाहर बनेगा। इससे टहलने वालों के लिए सहूलियत होगी। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें