बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विद्यालय यू डायस कोड से पहचाने जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर यू डायस कोड आवंटन कराने के निर्देश दिए हैं। पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाती है। इसकी आड़ में कई अमान्य स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिससे सैकड़ों बच्चों का भविष्य दांव पर लग जाता है। इसी के दृष्टिगत मान्य विद्यालयों के यू डायस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफॉरमेशन सिस्टम) कोड जारी किए जा रहे हैं। जैसे ही शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर यू डायस कोड डालेंगे, विद्यालय की सभी जानकारी सामने आ जाएगी। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि यू डाइस कोड के लिए ब्लॉक वार आवेदन के निर्देश दिए गए थे। अभी तक जिन्होंने आवेदन नहीं किए हैं उन्हें तत्काल में आवेदन करने को कहा गया है।