फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरन बन गई बिजली, जाती है, आती नहीं

Tue, 12 Apr 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को 24 घंटे बिजली देने का दावा खोखला साबित हो रहा है। गर्मी बढ़ते ही बिजली ने रुलाना शुरू कर दिया है। बेतरतीब कटौती, लोकल फाल्ट और ट्रांसफार्मर जलने से समस्या गंभीर होती जा रही है। रात की कटौती होने से लोगों की नींद खराब हो रही है तो सुबह पानी नहीं मिलने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



मंडुवाडीह में रविवार की रात केबल में फाल्ट आने से सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए। इस गड़बड़ी को दूर करने में छह घंटे से ज्यादा समय लग गया। पांडेयपुर, मैदागिन, चौक, मछोदरी, कोतवाली, वरुणा पार, लंका, भेलूपुर, सिगरा आदि क्षेत्रों में भी लोकल फाल्ट के चलते घंटों बिजली गुल रही। इन इलाकों में लोकल फाल्ट की समस्या लंबे समय से है। कई मुहल्लों में 12 घंटे तक बिजली कटौती होने से इंवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। इस बीच शहर में ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर जलने और जंपर उड़ने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। बिजली उपकरणों के लिए लगे कूलिंग सिस्टम भी फेल हो रहे हैं। इसके चलते ब्रेक डाउन की समस्या बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि सड़कों की खुदाई के दौरान अंडरग्राउंड केबल पंचर हो गई हैं। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति में ऐसी बाधाएं जा रही हैं। जहां गड़बड़ी का पता चलता है, वहां दुरुस्त कराने कराने का काम शुरू कर दिया जाता है।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली से जुड़ी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता टोल फ्री 18001805025 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें