फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका कर्मचारी परिषद चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 जनवरी को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कर्मचारी परिषद गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव की प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू होकर 9 जनवरी 2026 को मतदान के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर यानी बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 दिसंबर को होगी, जबकि निरस्त नामांकन की सूचना उसी दिन दोपहर एक बजे तक दी जाएगी। नामांकन निरस्तीकरण के विरुद्ध 19 दिसंबर को दोपहर एक बजे तक अपील की जा सकेगी। उम्मीदवार 26 दिसंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची 27 दिसंबर को जारी की जाएगी।
कर्मचारी परिषद का चुनाव 9 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतपत्र के माध्यम से होगा। चुनाव में वही अराजपत्रित कर्मचारी प्रत्याशी बन सकेंगे, जिन्होंने प्रशिक्षण अवधि को छोड़कर तीन वर्ष से अधिक की सेवा पूरी कर ली हो। वहीं, एक दिसंबर को पे-रोल में दर्ज सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को मताधिकार प्राप्त होगा। मतदान के दिन किसी भी कर्मचारी को ड्यूटी पर नहीं भेजा जाएगा। सियालदह डिपो (कोलकाता) में कार्यरत बरेका कर्मचारियों को मतदान के लिए बरेका आना होगा, जिसे ड्यूटी माना जाएगा। नई दिल्ली में डाले गए मतों का सीलबंद टैबुलेशन कर बरेका भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार नई कर्मचारी परिषद का कार्यकाल गठन की अधिसूचना की तिथि से तीन वर्ष के लिए होगा। वर्तमान कर्मचारी परिषद का कार्यकाल 22 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें