फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका कैंपस में हैं 1 लाख पेड़, इस साल लगे चार हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर बरेका की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बरेका परिसर में एक लाख से ज्यादा पेड़ हैं। इस साल अब तक 4 हजार नए पौधे लगाए जा चुके हैं। कैंपस का 40 फीसदी क्षेत्र हरित है। यही कारण है कि बाहर की तुलना में परिसर का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस कम होता है।
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ, हरित एवं सतत विकास की अपील बरेका की ओर से की जा रही है। बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत का कहना है कि 23 अप्रैल 1956 को स्थापित बनारस रेल इंजन कारखाना में 1961 में उत्पादन प्रारंभ किया गया। 3 जनवरी 1964 को प्रथम डीजल-विद्युत रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस समय बरेका 11000 से अधिक लोकोमोटिव (रेल इंजन) का निर्माण कर भारत की अग्रणी रेल इंजन निर्माण इकाई बन चुका है। 2017 से विद्युत इंजनों का निर्माण शुरू किया गया। अब तक बरेका निर्मित लोकोमोटिव भारत सहित बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, तंजानिया, सूडान, सेनेगल, मलयेशिया एवं अन्य देशों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें