फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बेड के नीचे तहखाना बनाकर छिपाई थी छह लाख की प्रतिबंध प्लास्टिक, अफसरों की परिवार से झड़प; जुर्माना

Mon, 07 Jul 2025 07:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में प्रवर्तन टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया है। पहले तो परिवार के लोगों घर में घुसने से मना कर दिया, जब पुलिस पहुंची तो सभी सहम गए। तलाशी में घर के तहखाने में छह लाख का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
अफसरों से झड़प करता परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: लोहता थाना क्षेत्र के केराकतपुर गांव के मायापुरी में सोमवार की दोपहर में नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने एक घर में छापा मारकर तहखाने में रखा प्रतिबंधित प्लास्टिक को बरामद किया। प्लास्टिक को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के लिए साथ ले गई। आरोपी पर तीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन


नगर निगम के प्रवर्तन टीम के प्रवर्तन अधिकारी संदीप शर्मा के अनुसार, सूचना मिली थी कि केराकतपुर गांव के मायापुरी काॅलोनी में घनश्याम डिस्पोजल सेंटर पर काफी संख्या में सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक रखा गया है।

सोमवार को जब प्रवर्तन टीम वहां पहुंची तो जिस घर में प्लास्टिक रखा था, उसका गेट घर के लोग नहीं खोल रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गेट खुलवाया। जब टीम एक कमरे में घुसी तो देखा ऊपर बेड लगा है।
विज्ञापन


टीम को शंका हुई तो बेड को हटाया गया। इसके नीचे एक बाॅक्स बना था। इसको हटाया गया तो नीचे बहुत बड़ा तहखाना बना था। उसके अंदर कार्टन में भर-भर कर प्लास्टिक रखे गए थे। पूरा माल जब्त करके टीम अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि घनश्याम गुप्ता के ऊपर तीस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। बरामद प्लास्टिक की किमत लगभग छह लाख रुपये है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें