पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वाराणसी के पंडितपुर में एक फ्लाईओवर के नीचे पिकअप वाहन से राजन सिंह ने दवाइयां दी थीं जिसे बोरे में छिपाया गया था। राजन ने बताया था कि दो से तीन घंटे बाद बिहार सीमा में प्रवेश करने के बाद दवा कहां उतारनी है यह फोन से बताया जाएगा। बरामदगी टीम में स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक बृजेशचंद तिवारी, सत्येंद्र कुमार यादव, बबुरी थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम, एसआई अमित कुमार, कांस्टेबल आनंद सिंह, अमित याद, प्रमोद सिंह, अमित कुमार सिंह, अमित यादव ओर गौरव राय शामिल हैं।
नशे के लिए करते हैं इस्तेमाल
बरामद एक कंपनी की कफ सिरप है लेकिन इसके सेवन से अत्यधिक नशा होता है। इसी वजह से इसका प्रयोग वर्जित कर दिया गया है। बावजूद इसके विभिन्न इलाकों में दवाइयों की दुकानों पर चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर इसे बेचा जाता है। नशेड़ी और गरीब तबके के लोग इसे खरीद कर नशे के लिए इस्तेमाल करते हैं।