फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों का समय बदला, रोटेशन पर काम करेंगे कर्मचारी, 15 मई तक 10 से 2 बजे तक होगा कामकाज

Tue, 20 Apr 2021 11:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

500 से अधिक कर्मी हो चुके हैं संक्रमित, सात की मौत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद बैंकों का समय बदल गया है। 22 अप्रैल से 15 मई तक रोजाना 10 बजे से 2 बजे तक ही कामकाज होगा, रोटेशन पर कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत 50 प्रतिशत कर्मचारी ही बैंक में रहेंगे। जिले की विभिन्न बैंकों की शाखाओं में 500 कर्मचारी संक्रमित हैं।

विज्ञापन

अब तक 7 की मौत भी हो चुकी है। अग्रणी बैंक प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि मार्च के बाद से ही ऑडिट का काम चल रहा है। रोजाना कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्होंने ग्राहकों से भी अपील की है कि जहां तक संभव हो डिजिटल लेनदेन का ही सहारा लें।
शाखाओं में बिना मास्क प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से बैंक कर्मियों के टीकाकरण को प्राथमिकता देने की अपील की है। बता दें कि शाम 4 बजे तक अंतिम रूप से बैंक की शाखाएं बंद हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें