फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान में यात्री की तबियत बिगड़ी, विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 20 Apr 2021 10:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

गुवाहाटी से अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के विमान में एक यात्री की तबियत अचानक खराब हो गई। विमान में सवार उस यात्री को सांस लेने में समस्या होने लगी। जिसके बाद उस विमान में सवार सभी यात्री घबरा गए, जिसके बाद यात्री को तत्काल मेडिकल सुविधा मुहैया करवाने के लिए पायलट ने तत्काल नजदीक के वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी अधिकारियों से संपर्क कर विमान को उतारने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान शाम को वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड किया।

विज्ञापन

गुवाहाटी से अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के विमान संख्या 6 ई 6138 में उरव नायक नामक यात्री की अचानक से सांस फूलने लगी इतने में विमान में सवार सभी यात्री कोविड के डर से घबरा गए। जिसके बाद पायलट ने विमान को नजदीक के वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी अधिकारियों से विमान को मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी अधिकारियों से अनुमति मिलते ही विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम 4:30 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान से यात्री उतारकर सीधे बाबतपुर स्थित किसी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराने के लिए भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने लेने से मना कर दिया, जिसके बाद यात्री को शहर स्थित किसी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां यात्री का उपचार चल रहा है। वही यात्री को उतारने के बाद विमान ने 5:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें