होली को लेकर अवकाश का निर्णय पहले से था, जिसमें 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश घोषित था और 3 मार्च को बैंक खोला गया था। इसके बाद 4 मार्च को फिर होली की छुट्टी थी। शुक्रवार को शासन स्तर से 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसे देखते हुए अब शनिवार, 28 फरवरी को सभी बैंक खुले रहेंगे।
नई व्यवस्था के तहत रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे। मार्च के पहले सप्ताह में बैंक बंद रहने की वजह से लोगों को बैंकिंग कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी और सामान्य सर्जरी की सेवा भी 4 मार्च को बंद रहेगी। प्रभारी सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि होली को लेकर अस्पतालों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इमरजेंसी में डॉक्टरों की तैनाती और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं।