फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: काशी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक, तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र बदले; घर-घर से उठाया जाएगा ई-वेस्ट

Sat, 26 Sep 2026 09:56 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इनमें आईपीएस नीतू को साइबर अपराध की जिम्मेदारी दी गई। उधर, हड़ताल से पहले रविवार को भी बैंक खुलेंगे। वहीं नगर निगम अब घर-घर से ई-वेस्ट उठाएगा। 
विज्ञापन
काम की बात - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कमिश्नरेट के तीन पुलिस उपायुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से आईपीएस नीतू को प्रभारी डीसीपी गोमती जोन के साथ साइबर अपराध और नोडल-112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


अपराध के उन्हें डीसीपी कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। आईपीएस राजेश कुमार को डीसीपी वरुणा जोन के साथ चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह डीसीपी वरुणा जोन/मुख्यालय के पद पर तैनात थे। वहीं, आईपीएस विनीत भटनागर को डीसीपी अपराध बनाया गया है। उन्हें मुख्यालय और सोशल मीडिया सेल का भी दायित्व सौंपा गया है। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव को आगामी कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।  

हड़ताल से पहले रविवार को भी खुलेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार को सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। बैंक यूनियनों की ओर से सोमवार, मंगलवार और बुधवार (28 से 30 सितंबर) को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के कारण लगातार कई दिनों तक कामकाज ठप रहने की आशंका को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। एलडीएम अविनाश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को बैंक शाखाओं, एटीएम नेटवर्क और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नकद निकासी, जमा, चेक क्लीयरेंस और अन्य जरूरी वित्तीय लेन-देन प्रभावित न हों। ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए बैंकों की ओर से एसएमएस और डिजिटल माध्यमों से इसकी सूचना भेजी जा रही है।  

अब घर-घर से ई-वेस्ट उठाएगा नगर निगम
शहर को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। शहर में लगातार बढ़ रहे इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण के लिए निगम ने एड माय बिन संस्था को अधिकृत किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुराने और खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे में मिलने से रोकना और उनका पर्यावरण के अनुसार हर तरीके से रिसाइकिल करना है।नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि अब शहर में घर-घर जाकर ई-वेस्ट का संग्रह किया जाएगा। संस्था की ओर से ई-वेस्ट लेते समय संबंधित नागरिक या संस्थान को उसके लिए तय शुल्क भी दिए जाएंगे। यह सेवा केवल घरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, विभिन्न संस्थानों, उद्योगों और बल्क जनरेटरों से भी पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का संग्रह किया जाएगा। ई-वेस्ट पिकअप बुक करने के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 8335955000 पर संपर्क कर सकते हैं। अभियान के तहत कंप्यूटर, लैपटॉप, मॉनिटर, मोबाइल फोन, टैबलेट, प्रिंटर, स्कैनर, रेफ्रिजरेटर, फ्रीजर, इनवर्टर, यूपीएस, आदि ई-वेस्ट दिए जा सकते हैं।   
विज्ञापन

वाराणसी होकर लोकमान्य तिलक जाएंगी स्पेशल ट्रेनें
आगामी दिनों में त्योहार को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11 अक्तूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार और रविवार को दोपहर 12.15 बजे चलकर ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी होते हुए वाराणसी जंक्शन पर अपराह्न 3.50 बजे पहुंचेगी। 01124 मऊ से 13 अक्तूबर से 22 नवंबर तक रविवार और मंगलवार को सुबह 4.15 बजे चलकर वाराणसी स्टेशन पर सुबह 9.50 बजे पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम 4.45 बजे पहुंचेगी। वहीं 01431 हडपसर से 13 अक्तूबर से 20 नवंबर तक शुक्रवार एवं मंगलवार को सुबह 6.55 बजे से चलेगी और अपराह्न 3.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रात 8.15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में 01432 15 अक्तूबर से 22 नवंबर तक गाजीपुर सिटी से रविवार एवं बृहस्पतिवार को सुबह 4 बजे चलकर वाराणसी स्टेशन पर सुबह 8.20 बजे पहुंचेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें