जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जीत चुके हैं स्वर्ण
कमलजीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। उन्होंने 2023 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा हाल में नई दिल्ली में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
एशियन गेम्स से पहले कमलजीत ने विश्व कप में भी हिस्सा लिया। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के दबाव और तैयारी को समझने का महत्वपूर्ण अनुभव बताया था। यह उनका पहला एशियन गेम्स था। अब सुरुचि इंद्र सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर कमलजीत ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।