फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGST: एक साल में बनारसियों ने जमा किए 802.69 करोड़ रुपये, विभाग की बढ़ी आमदनी; बना नया रिकॉर्ड

Wed, 09 Jul 2025 05:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी की तुलना में चंदौली में टैक्स जमा करने वालों की संख्या कम ही है। इस बार जून में वाराणसी के करदाताओं ने तिमाही 228.34 करोड़ रूपए जीएसटीआर-3बी जमा किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के करदाताओं ने बीते वित्तीय वर्ष में सीजीएसटी जमा करने में नया रिकॉर्ड बनाया है। काशीवासियों ने 2024-25 में 839.22 करोड़ रुपये का सीजीएसटी जमा किया है। 2023-24 में कलेक्शन 802.69 करोड़ रुपये था। सीजीएसटी में इस बढ़ोतरी से विभाग की राजस्व आमदनी भी हुई है। चंदौली के करदाताओं ने बीते वर्ष महज 85.64 करोड़ रुपये सीजीएसटी जमा किया है। 

विज्ञापन


2023-24 में 79.29 करोड़ था। हालांकि वाराणसी की तुलना में चंदौली में टैक्स जमा करने वालों की संख्या कम ही है। इस बार जून में वाराणसी के करदाताओं ने तिमाही 228.34 करोड़ रूपए जीएसटीआर-3बी जमा किया है। जबकि चंदौली के करदाताओं ने 22.06 करोड़ रुपये जीएसटीआर-3बी जमा किया है। 

सीजीएसटी विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 में वाराणसी, चंदौली समेत यूपी के 14 जिलों के लोगों ने 3293.33 करोड़ रुपये जीएसटी जमा किया है, जबकि 2024-25 में आंकड़ा 21.46 प्रतिशत बढ़कर 4032.60 करोड़ हो गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: तीर्थ पुरोहित दंपती की हत्या में सगे भाई समेत चार को उम्रकैद, दो को पांच- पांच साल की जेल
विज्ञापन


सीजीएसटी विभाग वाराणसी डिवीजन के सहायक आयुक्त दिनेश मिश्रा ने बताया कि वाराणसी में सीजीएसटी जमा करने वालों की संख्या 59 हजार 927 और चंदौली में 9903 है। सहायक आयुक्त ने बताया कि सीजीएसटी दो तरीके से जमा होती है। इसमें जीएसटीआर-1 एक महीने पर जमा होती है, वहीं जीएसटीआर-3बी प्रत्येक तीन माह पर जमा होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें