फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसी ‘हुंकार’ में रंग भरेंगे अनुभव सिन्हा

Thu, 23 Jul 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराण्ासी
विज्ञापन
विज्ञापन
रा-वन फेम फिल्मकार अनुभव सिन्हा चार साल बाद निर्देशक के रूप में ‘हुंकार’ भरने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म खालिस यूपी का प्रोडेक्शन होगी। रितेश देशमुख और बाबी देओल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का 90 फीसदी हिस्सा बनारस और 10 प्रतिशत लखनऊ में शूट किया जाएगा। फिल्म की एडिटिंग भी बनारस में ही होगी। अनुभव लोकेशन तय करने अगस्त के अंतिम सप्ताह में बनारस आएंगे जबकि फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी।  
विज्ञापन

बनारस में पले और जवान हुए अनुभव को अपना शहर खींच रहा है। रा-वन के चार साल बाद उन्होंने नई फिल्म हुंकार बनाने की घोषणा की है।

बुधवार को दूरभाष पर उन्होंने अमर उजाला को बताया कि इस फिल्म में एक्शन, इमोशन और संगीत सब कुछ होगा। सबसे बड़ी बात कि इसकी कहानी ठेठ बनारसी है, जिसे उन्होंने खुद लिखी है। फिल्म का हर चरित्र बनारस का होगा। इसकी इमोशनल कहानी में बनारस का जीवन और संगीत दोनों ही पूरी शिद्दत के साथ मौजूद रहेगा। कहानी का तानाबाना उन्होंने एक साल पहले बुना था और अब स्क्रिप्ट का काम पूरा हो गया है। फिल्म में रितेश देशमुख और बाबी देओल मुख्य भूमिकाओं में होंगे और नायिका के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

चौक से अस्सी के बीच किसी एक मुहल्ले में इसकी शूटिंग की जाएगी और लोकेशन का चयन करने वे अगस्त माह में यहां आएंगे। जिद, गुलाब गैंग जैसी तमाम फिल्मों का निर्माण कर चुके अनुभव अपनी नई फिल्म के लेकर उत्साहित हैं और उनका कहना है कि अपने घर में काम करने का आनंद ही कुछ और होता है। उन्होंने बताया कि जब मैं कबीरचौरा की गलियों से गुजरता था तो वहां के कलाकारों के घरों से उठने वाले संगीत ने उनके भीतर जो संस्कार दिया है, उसको वे सिल्वर स्क्रीन पर उतारने की कोशिश करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिल्म फिल्म होती है, दर्शकों का प्यार उसे मेगा बनाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें