फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस को बनाया जाए हज और जियारत का सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता और हजरत अली कमेटी के सचिव हाजी फरमान हैदर ने सरकार से बनारस को हज और जियारत का सेंटर बनाने की मांग की है। इसके लिए वह कमेटी के सदस्यों के साथ जल्द ही लखनऊ और दिल्ली जाकर मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

फरमान हैदर ने बताया कि सउदी सरकार ने हज, जियारत पर से सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए हैं। वहां अब क्वारंटीन करने की भी जरूरत नहीं है और टीका लगवाने वाले सभी लोग वहां जा सकते हैं। बनारस से दूसरे शहरों के भी लोग जियारत के लिए जाते हैं। ऐसे में यहां हज और जियारत का सेंटर बनाए जाने के लिए जल्द ही प्रदेश के धर्मार्थ कार्य, पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, मोहसिन रजा से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे। इसके अलावा दिल्ली में मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात कर भी इस दिशा में कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें