फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: बरेका ने रेल पटरियों के बीच लगाया 15 केवी का सोलर पैनल, भारतीय रेलवे के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

Sun, 17 Aug 2025 03:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बरेका ने रेल पटरियों के बीच 15 केवी का सोलर पैनल लगाया है। यह अनूठी पहल भारतीय रेलवे को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर ले जाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
बरेका ने रेल पटरियों के बीच लगाया 15 केवी का सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रेल की पटरियों के बीच भारत का पहला हटाने योग्य सोलर पैनल सिस्टम स्थापित किया है। यह अनूठी पहल भारतीय रेलवे को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर ले जाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन


बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कार्यशाला की लाइन संख्या 19 पर स्थापित 15 किलोवाट क्षमता वाले इस पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस परियोजना में स्वदेशी डिजाइन का उपयोग कर 70 मीटर लंबी रेल ट्रैक पर 28 सौर पैनल लगाए गए हैं। 

खास बात यह है कि ये पैनल ट्रेन के आवागमन में बाधा नहीं डालते और जरूरत पड़ने पर इन्हें आसानी से हटाया जा सकता है। यह भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता को समाप्त करता है, क्योंकि यह पटरियों के बीच की खाली जगह का उपयोग करता है।
विज्ञापन


इस परियोजना में ट्रेन से होने वाले कंपन से पैनलों की सुरक्षा और उनके मजबूत फिक्सेशन की व्यवस्था की गई है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए रबर पैड और एपॉक्सी एडहेसिव का इस्तेमाल किया गया। इस सफल परियोजना से प्रति किलोमीटर सालाना 3.21 लाख यूनिट ऊर्जा पैदा होने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: नीट की तैयारी करने वाली दो छात्राओं से हॉस्टल मालिक ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि यह परियोजना न केवल सौर ऊर्जा के उपयोग का नया आयाम है, बल्कि यह भविष्य में भारतीय रेलवे के लिए हरित ऊर्जा का एक सशक्त मॉडल बनेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें