एनएच पर रिंग बनाएगी रोड
रिंग रोड के जरिए एनएच टू से एनएच 29 (गाजीपुर-गोरखपुर), एनएच 56 (बनारस से जौनपुर वाया सुल्तानपुर लखनऊ), एनएच 235 (बनारस से आजमगढ़ वाया अंबेडकनगर से नेपाल बॉर्डर) सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे।
फेज टू किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की तैयारी
हरहुआ से राजातालाब तक इंडस्ट्रियल कॉरीडोर विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। आउटर रिंग रोड फेज-टू के किनारे करीब 400 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल कॉरीडोर बनेगा। मास्टर प्लान तैयार करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसकी जिम्मेदारी सूरत की कंपनी डिजाइन प्वाइंट कंसल्टेंट लिमिटेड को सौंपी गई है।
रिंग रोड के फेज-2 को समय पर पूरा कराने के साथ ही इसकी बची बाकी परियोजना की कार्ययोजना बनाई जा रही है। अंतिम चरण के रिंग रोड के लिए सर्वे कराया जा रहा है। - कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी