Varanasi Weather Update: बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बनारस के साथ पूरे भारत में प्रशांत महासागर में आठ महीने पहले बही ठंडी समुद्री जलधारा के चलते काफी अच्छी बारिश हुई।
बनारस पूर्वांचल में बनारस एकमात्र जिला रहा जहां मानसूनी बारिश की सबसे ज्यादा 21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। बनारस से ज्यादा बारिश वाले जिलों में पूर्वांचल में सिर्फ एक जिला सोनभद्र ही रहा। यहां पर 697.1 मिमी बरसात हुई। इसके अलावा बनारस यूपी का 11वां ऐसा जिला है जहां पर इस साल मानसून की सबसे ज्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बनारस के साथ पूरे भारत में प्रशांत महासागर में आठ महीने पहले बही ठंडी समुद्री जलधारा के चलते काफी अच्छी बारिश हुई। बुधवार को बनारस में मानसून के दस्तक दिए दो महीने पूरे हो गए। इस बीच जिले में कुल 646.5 मिमी बारिश हो चुकी है।
ये आंकड़ा बनारस की औसत बारिश से भी 21 फीसदी ज्यादा हो गया है। औसत बारिश का डेटा 535.6 मिमी का है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार समुद्री ठंडी जलधारा लानीना प्रभाव के चलते पूरे भारत में मानसून की अच्छी बारिश हुई।