फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस लिट फेस्ट: पीयूष मिश्रा के शो के लिए टूट पड़े काशीवासी, ताज होटल के बाहर धक्कामुक्की

Mon, 02 Feb 2026 10:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बनारस लिट फेस्ट में पीयूष मिश्रा का शो देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान होटल ताज के बाहर भीड़ बेकाबू होने पर धक्कामुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। 
विज्ञापन
पीयूष मिश्रा के शो में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस लिट फेस्ट में पीयूष मिश्रा की अंतिम प्रस्तुति का साक्षी बनने के लिए शहर के लोग टूट पड़े। ताज होटल के बाहर इतनी भीड़ हो गई कि सारे गेट बंद कर दिए गए और लोगों को बाहर हटाना पड़ा। कई लड़कियों को भी बाहर कर दिया गया। धक्कामुक्की में कई लड़कियां भी गिरकर चोटिल हो गईं।
विज्ञापन


पीयूष मिश्रा का शो शाम सात बजे का था जबकि कार्यक्रम डेढ़ दो घंटे बाद शुरू हुआ। वहीं, मंच पर माइक टेस्टिंग करने से पहले पीयूष मिश्रा ने ऑडियंस को हटवाया। इस दौरान लोगों ने बताया कि लाठीचार्ज की नौबत आ गई थी।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें