फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लगवाया त्रिपुंड, गेट के बाद उमड़े फैंस

Mon, 02 Feb 2026 10:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करने के साथ ही त्रिपुंड लगवाया। इस दौरान दर्शन कर बाहर निकलीं तो उनके फैंस में वीडियो और फोटो के लिए होड़ लगी रही। 
विज्ञापन
मास्क लगाकर मंदिर से बाहर निकलतीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने रविवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। माथे पर त्रिपुंड भी लगवाया और हर-हर महादेव का जयघोष किया। मुंह पर मास्क लगाकर वह धाम से बाहर निकलीं तो फैंस और फोटो-वीडियो बनाने वालों की होड़ लग गई। गेट नंबर चार के बाहर पुलिस घेरे के बीच जैकलीन फर्नांडीज को वहां से कार में बिठाया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान जैकलीन ने मंदिर में मौजूद लोगों से कहा कि काशी को जितना सुना था यह उससे भी अच्छी है। यहां का आध्यात्म ऊर्जा भर देता है। मन को शांति भी मिल रही है। गंगा घाटों का भी भ्रमण किया और वहां के दिव्य वातावरण को करीब से देखा। 

इसे भी पढ़ें; Union Budget 2026: पहली बार काशी से पूर्वोत्तर की हाई स्पीड कनेक्टिविटी, दिल्ली और सिलीगुड़ी तक रेल कॉरिडोर
विज्ञापन
विज्ञापन


जैकलिन फर्नांडीज श्रीलंकाई मूल की भारतीय अभिनेत्री हैं। 2006 में मिस यूनिवर्स बनीं। 2009 में फिल्म अलादीन से उन्होंने बॉलीवुड में इंट्री लीं। 2010 में सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफा पुरस्कार भी मिला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें