फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गर्मी बढ़ने के कारण बनारस हॉकी लीग स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी वाराणसी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को परमानंदपुर में हुई। इसमें आगामी हॉकी लीग किट का अनावरण किया गया। इस मौके पर सदस्यों ने चिलचिलाती गर्मी और लू के कारण बनारस हॉकी लीग की तिथियों में बदलाव का प्रस्ताव रखा। इस पर पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई और आयोजन को नई तिथियों पर कराने की बात कही।
विज्ञापन

बनारस हॉकी लीग 29 अप्रैल से लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रस्तावित थी। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है इस गर्मी में खिलाड़ियों के लिए 60 मिनट तक खेलना उनके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होगा। अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी। बैठक के दौरान चीफ रेफरी, रेफरियों और अन्य अधिकारियों की किट का अनावरण भी किया गया। बैठक में लीग में भाग लेने वाली 12 टीमों के प्रतिनिधि, हॉकी वाराणसी के पदाधिकारी और रेफरियों ने हिस्सा लिया। संचालन मुख्य रेफरी योगेश सिंह, धन्यवाद ज्ञापन सचिव केबी रावत ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें