फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस घराने के लग्गी लड़ी किंग पं. जमुना प्रसाद मिश्र का निधन, देश भर के कलाकारों ने दी तबलावादक को श्रद्धांजलि

Wed, 21 Jul 2021 10:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 बनारस घराने के लग्गी लड़ी किंग तबला वादक पं. जमुना प्रसाद मिश्र संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में रीडर पद से सेवानिवृत्त थे। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन
बनारस घराने के लग्गी लड़ी किंग तबला वादक पं. जमुना प्रसाद मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस घराने के लग्गी लड़ी किंग तबला वादक पं. जमुना प्रसाद मिश्र (86 वर्ष) का बुधवार को निधन हो गया। कबीरचौरा मोहल्ले में उन्होंने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र तबला वादक वादक उत्तम मिश्रा ने दी। वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में रीडर पद से सेवानिवृत्त थे।

विज्ञापन


बुधवार को पं. जमुना प्रसाद मिश्र के निधन पर पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगों के जमुना भैया हमलोगों के साथ तबला लेकर बैठते थे और हमलोग गायन का खूब जमकर रियाज करते थे। जिनकी गोदी में हमलोग खेले आज वह हमें छोड़कर चले गए। उनके तबले में जो गहराई थी वह उनके रियाज के प्रति समर्पण और गुरु के प्रति श्रद्धा को दिखलाता है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

लंदन में रहने वाले तबला वादक पंडित संजू सहाय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बचपन से उनके तबले को सुनते और सीखते हुए बड़ा हुआ। जब बचपन में उनको दिग्गज कलाकारों पंडित हनुमान प्रसाद मिश्र जी, पंडित हरिशंकर मिश्र जी जैसे कलाकारों के साथ संगत करते देखता था तो बहुत कुछ सीखने को मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें