फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस बार चुनाव: 77 फीसदी मतदान, आज आएगा परिणाम, 62 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

Thu, 16 Dec 2021 12:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को काफी गहमागहमी के बीच हुआ। चुनाव में 77.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी जो दोपहर बाद कुछ कम हुई। कुल 4645 मतों में 3579 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री समेत 23 पदों के 62 प्रत्याशियों की जीत-हार पिटारे में बंद हो गई।

विज्ञापन


गरुवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और अपराह्न बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं चुनाव के दौरान मतपत्र की फोटो खींचने के आरोप में सात मतपत्रों को निरस्त किया गया। 1841 में स्थापित बनारस बार एसोसिएशन चुनाव में सुबह से ही गहमागहमी रही। अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं का हाथ और पैर तक जोड़ा। बैरिकेडिंग के अंदर से मतदान स्थल तक पहुंचने में मतदाताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को पक्ष में मतदान के लिए रोकते रहे। सुबह आठ बजे के बाद मतदान स्थल पर मतदाताओं की भीड़ जुटी तो दोपहर बाद तक बरकरार रही। चुनाव के लिए गठित एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन क्षत्रधारी सिंह समय-समय पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को लगातार शांति बनाए रखने की हिदायत भी देते रहे। मतदान के दौरान सात मतदाताओं द्वारा अपने मतपत्र का फोटो खींचने के चलते वरिष्ठ समिति ने उनके मतपत्रों को निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में 4645 मतों में 3579 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में चेयरमैन के साथ सदस्यगण रामानंद श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, अवधेश कुशवाहा, धर्मेंद्र नाथ शर्मा गुड्डू व सहयोगी के रूप में प्रदीप श्रीवास्तव सहयोग में लगे रहे। पर्यवेक्षक के तौर पर दीनानाथ सिंह, सौरभ श्रीवास्तव व एखलाख अहमद चुनाव पर नजर बनाए रखे। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बनारस बार अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, महामंत्री विवेक सिंह, वीरेंद्र सिंह, मालवीय, अंशुमान त्रिपाठी, नुसरत बानो समेत 70 अधिवक्ताओं ने सहयोग दिया।

सेंट्रल बार एसोसिएशन की फाइनल सूची जारी
सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। कोषाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी चक्रधर दूबे के नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष, महामंत्री समेत 24 पदों पर 93 प्रत्याशी चुनावी जंग में है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शिवानंद पांडेय ने बुधवार को सदस्यों सुरेश कुमार श्रीवास्तव, बच्चन सिंह, मुजाहिरुल हक खा व जेपी सिंह के साथ बैठक के बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की। मतदान 23 दिसंबर को सुबह 10 से 4 बजे तक होगा और मतगणना 24 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होकर परिणाम आने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें